शस्त्र पूजन कर निभाई परंपरा: किया हर्ष फायर; डीआईजी, कलेक्टर, एसपी और एएसपी सहित अन्य अधिकारी पूजन हुए शामिल

[ad_1]

खरगोनएक घंटा पहले

विजयदशमी पर डीआरपी लाइन में बुधवार को शस्त्र पूजन कर वर्षों पुरानी परंपरा को निभाया। पूजन के बाद अधिकारियों ने हर्ष फायर किया। पुलिस प्रशासन ने चार दशक पुरानी थ्री नॉट थ्री से लगाकर मॉडर्न ग्लैकगन तक के शस्त्रों की पूजा की।

इस परंपरा को निभाने के बाद अधिकारियों ने हर्ष फायर किया। इस आयोजन में डीआईजी तिलक सिंह, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी, एसडीएम आदि पुलिसकर्मी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

विजयादशमी पर होने वाले शस्त्र पूजन और परंपरा का निर्वाहन करने के लिए सुबह सभी पुलिस अधिकारी व जवान पुलिस लाइन में उपस्थित हुए। पूजन सुबह 9 बजे शुरु हुआ जो एक घंटे तक चला। शस्त्रों का विधिवत पूजन के बाद अधिकारियों ने हर्ष फायर किया। उसके बाद पौराणिक परंपरा का निर्वाहन करते हुए भूरा कद्दू काट कर पुलिस अधिकारियों ने बली दी।

इस प्रक्रिया के बाद उन्होंने वाहनों और अश्वों का पूजन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। देश स्वतंत्र होने के बाद इस परंपरा का निवर्हन किया जा रहा है। इस परंपरा के चलते शस्त्रों की साफ-सफाई और रखरखाव भी बेहतर हो जाता है। इसके साथ ही अधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दशहरे की बधाईयां भी दी गईं।

शस्त्रागार में है यह शस्त्र

शस्त्रागार में पुराने और वर्तमान के आधुनिक शस्त्र है। जिसमें सबसे पुरानी थ्री नॉट थ्री रायफल और ग्लैकगन है। वहीं सबसे अधिक पिस्टल है। जिनकी संख्या 350 अधिक है। इसके साथ ही इंसार, 7.62 एसएलआर, रायफल, पिस्टल सहित अन्य शस्त्र शस्त्रागार में है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button