शराब पिलाकर छाती पर पत्थर पटक की थी हत्या: भतीजे को गाली दी तो बदला लेने चाचा ने दोस्त के साथ मिलकर की थी हत्या, मोबाइल लेकर हुए थे फरार

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- If He Abused The Nephew, The Uncle Had Committed Murder Along With His Friend To Take Revenge, Had Absconded With The Mobile
सागर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हत्या के आरोपी संजय ठाकुर और मनोज कोरी।
सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र के लिंक रोड पर बंद पड़े ढाबे के पीछे मिले शव मामले की पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। पड़ोसी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की थी। शव सड़क किनारे फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 28 सितंबर को यशवंत उर्फ भुंटे अहिरवार उम्र 36 साल निवासी रजाखेड़ी का शव बहेरिया लिंक रोड स्थित बंद ढाबे के पीछे मिला था। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। मामले में परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताकर चक्काजाम किया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पीएम रिपोर्ट में मृतक की मौत चोटों के कारण होना सामने आई।

हत्या की आशंका जता परिजन ने किया था चक्काजाम। इनसेट में मृतक यशवंत अहिरवार।
पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि मृतक यशवंत का मोबाइल गायब है। जिसको पुलिस ने सर्विलांस पर लिया। गायब मोबाइल शव मिलने के बाद एक दिन सुबह चालू हुआ था। उसमें नई सिम डाली गई थी। पुलिस की साइबर सेल की टीम ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर ली। तफ्तीश करते हुए पुलिस मृतक के मोबाइल के साथ आरोपी मनोज उर्फ मंजू कोरी उम्र 33 साल निवासी पंतनगर काकागंज और आरोपी संजय ठाकुर उम्र 40 साल निवासी रजाखेड़ी को हिरासत में लिया।
बदला लेने के लिए की थी हत्या
पूछताछ में आरोपी संजय ठाकुर ने बताया कि मृतक यशवंत ने काम के दौरान भतीजे के साथ गाली गलौज कर धमकाया था। भतीजे ने मुझे बताया था। जिसके बाद से यशवंत से बदला लेने का मन बना लिया था। आरोपी संजय मृतक का पड़ोसी है। जिसके बाद 27 सितंबर को संजय अपने दोस्त मनोज के साथ बाइक से शराब लेकर बहेरिया पहुंचा। जहां मृतक यशवंत को साथ में शराब पिलाने ले गए।
लिंक रोड पर बंद ढाबे के पीछे बैठकर तीनों ने शराब पी। इसी दौरान संजय और मनोज ने मिलकर यशंवत से डंडों और पत्थर से मारपीट कर हत्या कर दी। सीने पर पत्थर पटका था। हत्या कर आरोपी घर लौट आए। वारदात के दूसरे दिन 28 सितंबर को ढाबे के पीछे पुलिस को मृतक का शव मिला था। बहेरिया थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि बदला लेने की नीयत से हत्या की गई थी। आरोपी संजय और मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट पेश किया गया। जहां से न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया है।
Source link