Chhattisgarh

बजरंग दल ने गणेश पंडालों को भगवदगीता भेंट किया

जगदलपुर, 07सितंबर। विहिप बजरंग दल जगदलपुर प्रखण्ड ने गणेश पंडालों में श्रीगणेशजी के दर्शन कर मंगलवार को गणेश समितियों को भगवदगीता भेंट किया। जिला अर्चक पुरोहित पंकज मिश्रा ने बताया कि हमारे धार्मिक ग्रंथ भगवदगीता को समस्त सनातन समाज तक पहुचाने का कार्य युध्द स्तर पर जारी है।

विहिप जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रोहन कुमार ने बताया सनातन धर्म के आधार भगवदगीता गणेश उत्सव के साथ व उसके पश्चात समाज में गीता को लेकर प्रसार-प्रचार करने जुटा रहेगा। इससे हिन्दू समाज और भी सशक्त, संगठित होकर विश्व मे सनातन वैभव का प्रसार कर पाएगा।

उन्होंने बताया कि जगदलपुर प्रखण्ड के बाल गणेशोत्सव समिति अवंतिका कालोनी, युवा गणेशोत्सव समिति अवंतिका कालोनी, आराधना गणेशोत्सव समिति अवंतिका कालोनी, श्रीराम गणेशोत्सव समिति संजय गांधी वार्ड सहित अनेक वार्ड में भगवद गीता भेंट कर दर्शन किया।

इस दौरान जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी, जिला अर्चक पुरोहित पंकज मिश्रा, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रोहन कुमार,नगर अध्यक्ष पवन राजपूत,नगर मंत्री विष्णु ठाकुर,नगर सह मंत्री नितेश सेठिया, मयंक दीवान, नगर संयोजक विक्रम ठाकुर, नगर सह संयोजक भवानी सिंह चौहान, नगर सह गौ रक्षा प्रमुख योगेश ठाकुर,नगर विधार्थी प्रमुख देव यादव, वार्ड अध्यक्ष सुंदर,गौ रक्षक रोहित झा, मुन्ना बजरंगी, संजय मौर्य एवं अन्य बजरंगी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button