National

शक में वहशी बना ब्वॉयफ्रेंड, प्रेमिका से दुष्कर्म कर प्राइवेट पार्ट में भर दिए कांच, फंदे पर लटकाया….

पाकुड़िया (पाकुड़)। 20 जून को धावाडंगाल डैम के पास नाबालिग से दुष्कर्म के बाद उसके 16 साल के नाबालिग प्रेमी ने ही हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शरीर से अमानवीयता भी की। फिर साक्ष्य को छुपाने और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को गमछी के सहारे पेड़ पर लटका दिया। इसमें उसके नाबालिग दोस्त ने भी साथ दिया। पुलिस ने मंगलवार को मामले का पर्दाफाश करते हुए दोनों को सुधारगृह भेज दिया है।

दुष्‍कर्म के बाद की प्रेमिका की हत्‍या

पुलिस के अनुसार, 20 जून को धावाडंगाल डैम के पास पेड़ से नाबालिग लड़की का शव बरामद किया था। नाबालिग लड़की के कपड़े में लगे खून के धब्बे से स्पष्ट हो गया था कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने अनुसंधान व मोबाइल सीडीआर की जांच के बाद स्पष्ट किया कि नाबालिग लड़की के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस की पांच सदस्‍यीय टीम ने की पड़ताल

एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम ने मंगलवार को पाकुड़िया थाना परिसर में बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए एसपी के निर्देश पर पांच सदस्यीय टीम गठित की गई थी। इसमें थाना प्रभारी अभिषेक कुमार राय, अनुसंधानकर्ता शंभु पंडित, सअनि अशोक प्रसाद यादव एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने एक दर्जन युवकों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस को सबकुछ पता चल गया। युवकों से पुलिस को यह जानकारी मिली कि नाबालिग लड़की का हत्यारा उसका नाबालिग प्रेमी है। इसके बाद पुलिस ने लड़की के मोबाइल के आधार पर नाबालिग प्रेमी व उसके दोस्त को पकड़ा।

हत्याकांड की कहानी

एसडीपीओ के अनुसार, पूछताछ में नाबालिग प्रेमी ने बताया कि लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों से उसका मोबाइल हमेशा बिजी रहा करता था। बाद में पता चला कि लड़की का किसी और से अफेयर है। तभी प्रेमी ने ठान लिया था कि प्रेमिका को जान से मार देना है। प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर प्‍लान बनाया। योजना के तहत प्रेमी ने अपने दोस्त के मोबाइल से फोन कर लड़की को धावाडंगाल डैम के पास बुलाया। लड़की 20 जून की देर शाम डैम पर आई।

लड़की के पहुंचने के बाद प्रेमी का दोस्त दूर जाकर खड़ा हो गया। अंधेरा होने के बाद प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ दो बार दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों के बीच दूसरे लड़के से बात करने को लेकर बहस शुरू हो गई। प्रेमी ने डंडा से लड़की की पीठ प्रहार कर दिया। इससे वह गिरकर बेहोश हो गई। थोड़ी देर बाद प्रेमी ने लड़की के गुप्तांग में कांच का टुकड़ा भर दिया। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ लड़की को गमछी के सहारे पेड़ पर लटका दिया।

इस प्रकरण में हत्या आरोपित प्रेमी व लड़का का दोस्त सभी नाबालिग हैं। जिस कारण पुलिस ने प्रेमी और उसके दोस्त को पकड़कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। इसके बाद बाल सुधार गृह दुमका भेज दिया गया। इस तरह पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर मामले का खुलासा करने में सफलता हासिल की।

Related Articles

Back to top button