शक्ति सेवा संकल्प पदयात्रा: ग्राम बोकरो जाकर प्रदेश महामंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, सबके साथ किया आदिवासी सैला नृत्य

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sidhi
  • The State General Secretary Listened To The Problems Of The Villagers By Visiting Village Bokaro, Did Tribal Sail Dance With Everyone

सीधी30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीधी जिले के भाजपा के प्रदेश महामंत्री सरदिंदु तिवारी चुरहट क्षेत्र के विधायक भी हैं, उन्होंने ग्राम बोकरो में जाकर लोगों की समस्याएं सुनी है। साथ ही ग्राम पंचायत में प्रसिद्ध शिव मंदिर का दर्शन भी किया है।

चुरहट विधायक के ओर से यह यात्रा शिव शक्ति सेवा संकल्प पद यात्रा के रूप में की जा रही है। जिसका आज आठवां दिन है। लगातार ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों के बीच में उनकी समस्याएं जानते हैं, साथ ही उनकी समस्या का तुरंत हल करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है।

आदिवासी के साथ किया सैला नृत्य और बजाई ढोलक

चुरहट क्षेत्र के विधायक सरदिंदु तिवारी ने इस बार आदिवासी भाई बहनों के साथ जमकर नृत्य किया है। उन्होंने न केवल लोगों की समस्याएं सुनी है बल्कि उनके साथ सैला नृत्य करते हुए भी दिखाई दिए हैं। बीच में चुरहट विधायक ढोलक बजाते हुए देखे गए तो उनके साथ बैगा समुदाय के कई लोग सैला नाच कर रहे थे।

विंध्य की है अनोखी परंपरा

सीधी जिला ही नहीं बल्कि पूरा विंध्य प्रदेश में यह एक अनोखी परंपरा के रूप में देखा जा रहा है। जब कोई भी कार्यक्रम होता है तो आदिवासियों के बीच सबसे पहले सैला नृत्य करके लोगों का मनोरंजन किया जाता है। उसी तरह विधायक के कार्यक्रम में भी सैला नृत्य लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।

62 लोगों की समस्याओं का हुआ निराकरण

प्रदेश महामंत्री ने आदिवासियों के बीच जाकर न केवल नृत्य किया बल्कि करीब 150 से ज्यादा लोग ने अपनी समस्याएं उन्हें सुनाई। जिनमें से 62 लोगों की समस्याओं का तुरंत निराकरण किया। एसडीएम तहसीलदार और एसडीओ को तुरंत कार्रवाई निर्देश के लिए दिए गए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button