व्रती महिला-पुरुषों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य: खंडवा के गणगौर घाट पर मना छठपर्व, उत्तर भारतीय परिवारों का रहा हुजूम

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • The Fasting Families Called The Items Of Worship From UP Bihar, Today Will Give Arghya To The Setting Sun

खंडवा6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
खंडवा के गणगौर घाट पर होती है छठ पूजा। - Dainik Bhaskar

खंडवा के गणगौर घाट पर होती है छठ पूजा।

भगवान भास्कर की आराधना और आस्था का चार दिनी महापर्व छठ के पहले दिन डूबते सूर्य का अर्घ्य दिया गया। इस दौरान शहर के गणगौर घाट पर उत्तर भारतीय परिवारों का हुजूम उमड़ पड़ा। महापौर अमृता यादव भी पर्व के दौरान मौजूद रही। कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की जाएगी। उगते सूर्य को अर्घ्य के बाद व्रती पारण करेंगे। जिसके साथ ही लोक आस्था के सबसे बड़े पर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान पूरा होगा।

शनिवार को सुबह बिहार-यूपी के व्रती परिवार के सदस्यों ने गणगौर घाट की सफाई की थी। पूजन स्थल पर व्रती महिला-पुरुष के पूजा-अर्चना के लिए व्यवस्थाएं की गई है। पर्व के लिए आवश्यक पूजन-सामग्री यूपी-बिहार से मंगवाई गई थी। शहर के जो परिवार छठ पूजा करते हैं वे यदि अपने पैतृक गांव नहीं जा पाते है तो शहर में ही इस महापर्व को मनाते है। उन परिवारों को पूजन सामग्री खंडवा में ही उपलब्ध कराई जाती है।

समिति के प्रशांत शर्मा ने बताया वर्षो से यूपी और बिहार में छठ पर्व पूरे धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाता है। छठ के दिन पूरे देश में अन्य जगहों पर निवारसत यूपी और बिहार के लोग अपने गांव पहुंचकर छठ पूजा में भाग लेते थे, लेकिन समय अभाव के कारण अब यह पर्व जगह-जगह मनाया जाने लगा है। खंडवा शहर में भी बड़ी संख्या में यूपी-बिहार के लोग निवास करते हैं और बीते कई सालों से गणगौर घाट पर यह पर्व उत्साह से मनाया जाता है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button