Chhattisgarh

वेल विशर फाउंडेशन ने किया वृक्षारोपण व वृद्धाश्रम में दिए राशन सामग्री

0 संस्था के अध्यक्ष अविनाश सिंह के जन्मदिन पर हुआ आयोजन

जांजगीर चांपा, 22 जुलाई। वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह के जन्मदिन पर संस्था द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्य किया गया।सर्वप्रथम शासकीय नवीन प्राथमिक स्कुल भाटापारा खोखरा में वृक्षारोपण किया गया। जिंसमे गुलमोहर, नीम, आम आदि की वृक्ष लगाए गए। फिर बच्चो के साथ केक काटा गया। स्कूल के शिक्षिका श्रीमति ज्योति तिवारी ने वेल विशर फाउंडेशन के इस कार्य की सहरहना करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर वृक्षारोपण करना चाहिए। उसके बाद वेल विशर फाउंडेशन संस्था द्वारा वृद्धाश्रम जा कर चावल, आलू, प्याज, आटा आदि राशन सामग्री दी गई।

वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया कि मैं समाजिक संस्था से जुड़ा हुआ हूं इसलिए अपना जन्मदिन समाजिक रूप से मानता हूं। और सभी लोगो को में वृक्षारोपण जैसे समाजिक कार्यो के साथ बनाना चाहिए।

वृक्षारोपण में शासकीय नवीन प्राथमिक स्कूल भाटा पारा खोखरा के प्रधानपाठक श्री मति बसंती मरकाम, श्री मति ज्योति तिवारी, श्रीमती अर्चना राठौर, श्रीमती प्रियंका चंद्रा, श्रीमती ताकेश्वरी चंद्रा एवं बच्चो का योगदान रहा।

कार्यक्रम में वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, सचिव चिराग शर्मा कोषाध्यक्ष श्रीमति रंजना सिंह सदस्य दीपक साहू, मोहन कश्यप, सतीश मानिकपुरी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button