Chhattisgarh

वेल विशर फाउंडेशन द्वारा स्वालम्बन बनने हेतु सिलाई मशीन प्रदान किया गया

9 वे स्थापना दिवस पर मुखबधिर युवती को प्रदत्त किया गया

जांजगीर, 19 जनवरी । वेल विशर फाउंडेशन के 9वे स्थापना दिवस पर स्व बुटन सिंह चौहान के स्मृति पर ग्राम कारिछापर में एक मुखबधिर युवती ईश्वरी विश्वकर्मा को सिलाई मशीन प्रदान किया गया। वेल विशर फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष श्रीमती रंजना सिंह ने बताया कि समाज सेवी चंद्रकांत साहू द्वारा संस्था को ज्ञात हुआ कि एक मुखबधिर युवती जो सुन व बोल नही सकती व आर्थिक रूप से कमजोर है।पर उसे सिलाई कढ़ाई में माहिर है। उसे स्वालम्बन बनने हेतु संस्था द्वारा सिलाई मशीन प्रदान किया गया।संस्था के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करती है।इसके तहत हर वर्ष संस्था द्वारा महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान किया जाता है।

सचिव चिराग शर्मा ने बताया कि मुखबधिर युवती को सिलाई मशीन देने से वह अपने आर्थिक स्थित को मजबूत कर सकती है साथ ही अपने आस पास के लड़कियों को भी सिलाई कढाई के कार्य सीखा सकती है।कार्यक्रम में बिलासपुर के युवा समाजसेवी चंद्रकांत साहू, संस्था के अध्यक्ष अविनाश सिंह,सचिव चिराग शर्मा,कोषाध्यक्ष रंजना सिंह,सदस्य शरद सिंह,प्रेम निलमलकर उपिस्थत थे।

Related Articles

Back to top button