वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने किया ध्वजारोहण

जांजगीर चांपा। नरियरा नगर पंचायत स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की अग्रणी सामाजिक संस्था वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
ध्वजारोहण उपरांत अविनाश सिंह ने उपस्थित बैंक स्टाफ, ग्राहकों एवं नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। समाज के प्रत्येक वर्ग को देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया। समारोह में बैंक के अधिकारी-कर्मचारी, उनके परिजन, बैंक ग्राहक एवं नगर पंचायत नरियरा के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।




