वेदर अपडेट: दिन का पारा स्थिर, रात के तापमान में मामूली बढ़त

[ad_1]

ग्वालियर20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुबह व देर रात सड़काें पर निकलने पर हल्की सर्दी का लोग अहसास करने लगे हैं। लेकिन दिन का पारा दो दिन से 34 डिग्री पर अटका हुआ है। वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान मामूली बढ़त के साथ दर्ज हुआ। दरअसल, सितरंग तूफान के असर सके चलते अभी उत्तर-पश्चिमी हवा आ रही हैं। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है।

हालांकि रात का तापमान धीरे-धीरे और लुढ़केगा। गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकली थी। इससे दिन के तापमान में गिरावट नहीं आई। बल्कि लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले दिन की तरह गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री बढ़त के साथ 15.9 डिग्री दर्ज किया गया।

यह सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। सुबह की आर्द्रता 71 फीसदी रही। यह सामान्य से 8 फीसदी अधिक रही। जबकि शाम की आर्द्रता 62 फीसदी रही।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button