वेदर अपडेट: ग्वालियर के ऊपर आज बनेगा नया सिस्टम, दो दिन बारिश के आसार

[ad_1]

ग्वालियर36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सोमवार को शहर में दिनभर बादल छाए लेकिन बरसे नहीं। स्थान: इंदरगंज चौराहा, शाम 6 बजे। - Dainik Bhaskar

सोमवार को शहर में दिनभर बादल छाए लेकिन बरसे नहीं। स्थान: इंदरगंज चौराहा, शाम 6 बजे।

सितंबर में कम बारिश के चलते उमस बेचैनी बढ़ा रही है। सोमवार को पूरे दिन उमस ने लोगों को बेचैन किया। बादल छाए पर बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। यह अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर-सागर के ऊपर होगा। इससे मंगलवार व बुधवार को ग्वालियर में मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं।

सोमवार को सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे थे। इससे लोग दोपहर में उमस से परेशान नजर आए। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री गिरावट के साथ 33 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री गिरावट के साथ 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा।

आज और कल हो सकती है मध्यम स्तर की बारिश

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह के अनुसार निम्न दाब क्षेत्र जबलपुर के ऊपर सक्रिय है। यह अगले 24 घंटे के दौरान सागर-ग्वालियर के ऊपर आ जाएगा। इससे ग्वालियर-चंबल संभाग में मंगलवार व बुधवार को बारिश के आसार हैं। ग्वालियर में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button