अशोकनगर में महिलाओं ने की छठ पूजा: तुलसी सरोवर तालाब पर ढलते सूर्य को दिया अर्घ्य, महिलाओं ने रखा व्रत

[ad_1]
अशोकनगर7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अशोकनगर के तुलसी सरोवर तालाब पर महिलाओं ने छठ पूजा की। रविवार की शाम के समय महिलाएं तालाब के घाट पर पहुंची और वहां पर ढलते सूरज को अर्घ्य देकर पूजा की। श्रद्धालु सूप पर ठेकुआ और कसार रखकर पहुंचे। कुछ पानी के अंदर जाकर इमेज छठ मैया को अर्पित किया। डूबते सूरज को अर्घ देकर महिलाओं ने सुख शांति और समृद्धि की कामना की। व्रत रखने वाली महिलाएं सोमवार को उगते सूरज को अर्घ्य देकर वृत्त तोड़ेंगे।
अशोकनगर में छठ पूजा का व्रत अधिक महिलाएं नहीं रखती, काफी कम महिलाएं हैं जो छठ का व्रत रखती है। यह व्रत 4 दिन तक रखा जाता है। यह पूरे विधि-विधान के साथ जिन महिलाओं ने व्रत रखी थी। उन्होंने अपने पति के साथ तुलसी सरोवर तालाब में पानी के घाट पर पहुंचकर पूजा की है। पूरे विधि-विधान के साथ छठ मैया की पूजा करने के बाद तालाब में दीप छोड़कर ढलते हुए सूरज को अर्घ्य दिया।
गंदगी में करनी पड़ी पूजा
यहां पर काफी कम महिलाएं हैं जो छठ पूजा करती हैं। यही वजह है कि छठ पूजा के लिए तुलसी सरोवर तालाब पर कोई व्यवस्था नहीं थी। आस पड़ोस में काफी गंदगी पसरी हुई थी। इसी गंदगी के बीच उन्होंने पूजा की। साथ ही जिस स्थान पर पानी में जाकर सूर्य को अर्घ्य दिया। वहां पर भी काफी कचरा था ऐसे में परेशान होते हुए उन्होंने पूजन किया।

Source link