Chhattisgarh

विश्व मात्स्यिकी दिवस कार्यक्रम में महिला पदाधिकारियों सहित शामिल हुए परगना अध्यक्ष दीपक धीवर


रायपुर 21नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मुख्य अतिथि एवं भरतलाल मटियारा जी अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड की अध्यक्षता में 21 नवंबर 2025 विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ मछुवा कल्याण बोर्ड रायपुर द्वारा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय जोरा रायपुर में आयोजित एक दिवसीय मत्स्य कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में मछुआरों की समस्याओं को शासन को अवगत कराने के लिए धीवर समाज रायपुर परगना के अध्यक्ष एवं प्राचीन मौली माता मंदिर तेलीबांधा के संस्थापक दीपक धीवर कोषाध्यक्ष किशोर सपहा उपाध्यक्ष चंद्रा धीवर, संरक्षक गेंदलाल धीवर, हरीश धीवर, जितेन्द्र फेकर, महिला अध्यक्ष अंजु मटियारा सहित मछुवारा समाज के लगभग 60-70 महिला पुरुषों सहित शामिल हुए। अतिथि के रूप में समाज के गौरव रामकृष्ण धीवर एवं बसंत तारक जी को भी आमंत्रित किया गया था।


रायपुर परिक्षेत्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं युवा अध्यक्ष जी के द्वारा विगत कुछ दिनों से रायपुर महानगर में निवासरत मछुवारा भाईयों के घर घर जाकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए तत्पश्चात उपरोक्त समारोह में शामिल होने के लिए निवेदन किया जा रहा था। समाज सेवा को समर्पित धीवर समाज रायपुर परिक्षेत्र में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के कार्य शैली से पुरे धीवर समाज में एक आशा की नई उम्मीद जगी है।

Related Articles

Back to top button