Chhattisgarh

विश्व नवकार दिवस पर जैन परिवारों द्वारा 27 लाख नवकार महामंत्र का जाप

रायपुर । जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में विश्व नवकार दिवस 9 अप्रैल को प्रातः 8.30 बजे से नवकार महामंत्र का जाप किया गया। जिसमें जैन साध्वी स्नेहयशा श्रीजी की सुशिष्याओं ने निश्रा प्रदान की। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि नवकार महामंत्र के नव पदों के उच्चारण की ध्वनि तरंगों से विश्व शांति, अहिंसा, जीव दया के वातावरण का निर्माण होता है, नमस्कार महामंत्र में पंचपरमेष्ठी के 108 गुणों का स्मरण किया जाता है। एक पक्की माला में 108 बार नवकार का जाप होता है।

पूरे भैरव सोसायटी, दावड़ा, रिगालिया वालफोर्ड, जैनम, आम्रपाली शांति रेसीडेंसी व आसपास के 1000 से ज्यादा जैन परिवारों में भाई बहनों ने 9-9 नवकार की पक्की माला का जाप किया। भगवान सीमंधर स्वामी जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर जन्मकल्याणक पखवाड़े के तहत मूक पशु पक्षियों की सेवा व मानव सेवा के प्रकल्प हो रहे हैं, ट्रस्टी नीलेश गोलछा ने बताया कि चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में 10 अप्रैल को जयपुर पैर का वितरण किया जावेगा।

Related Articles

Back to top button