विवाद: मारपीट के दौरान युवक का कान दांताें से काटकर अलग किया, वे तीनाें पति भगवान सिंह काे बुला रहे थे

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shivpuri
  • During The Fight, The Young Man’s Ear Was Cut Off With Teeth, All Three Of Them Were Calling Husband Bhagwan Singh.

शिवपुरी24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • आसीन ने अपने दांतों से भगवान सिंह कोली का कान काट कर अलग कर दिया

कोलारस नगर की जेल कॉलोनी में एक युवक काे घर में घुसकर तीन युवकाें ने पीटा। एक युवक ने दांतों से पीड़ित युवक का कान काटकर अलग कर दिया। जेल कॉलोनी निवासी भगवान सिंह कोली का आसीन, फिरोज, असलम के साथ पुराना विवाद है। भगवान की पत्नी सीमा ने बताया कि सोमवार शाम पड़ोस में रहने वाले आसीन, फिरोज और असलम नशे के हालत में दरवाजे में लातें मारने लगे।

वे तीनाें पति भगवान सिंह काे बुला रहे थे। महिला ने पति के घर पर न होने की बात कही तो तीनों युवकों ने महिला के साथ झूमाझटकी कर दी। इसके बाद महिला ने अपने पति को फोन कर घर बुलाया। जब उसका पति घर पहुंचा तो तीनों ने पति काे पीटा। इसी दौरान आसीन ने अपने दांतों से भगवान सिंह कोली का कान काट कर अलग कर दिया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button