Chhattisgarh

नवगठित जिलों में राज्य प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारियों की पदस्थापना

रायपुर, 6 सितंबर।सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को नवगठित जिलों में राज्य प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारियों की पदस्थापनाआदेश जारी किया है ।अवर सचिव राजस्व मंडल वीरेंद्र लकड़ा को संयुक्त कलेक्टर सक्ती, संयुक्त कलेक्टर जांजगीर-चांपा दिव्या अग्रवाल को संयुक्त कलेक्टर सक्ती बनाया गया है।संयुक्त कलेक्टर रायगढ़ अभिलाषा पैकरा को संयुक्त कलेक्टर मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और संयुक्त कलेक्टर पंकज डाहिरे को संयुक्त कलेक्टर सक्ती पदस्थ किया गया है।चमार सिंह पैकरा, मूलचंद चोपड़ा, प्रवीण कुमार भगत और प्रीतेश कुमार राजपूत को डिप्टी कलेक्टर मनेंद्रगढ़, रजनी भगत को डिप्टी कलेक्टर सक्ती पदस्थ किया गया है।

Related Articles

Back to top button