विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित: समझौता समाधान लोक अदालत में 283 मामलों का निपटारा

[ad_1]
शिवपुरी21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्यायालयीन विचाराधीन मामलों और प्री लिटिगेशन स्तर के मामलों के पक्षकारों को शीघ्र और त्वरित न्याय प्रदान करा सकें इस संकल्पना को लेकर विवादों के निराकरण के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आयोजनों में नेशनल लोक अदालत, स्थाई निरंतर लोक अदालत, प्लीबारगेनिंग लोक अदालत, मोबाइल लोक अदालत आयोजित करता है। इसी अनुक्रम में विवादों के वैकल्पिक समाधान को न्याय प्राप्ति के लिए परंपरागत प्रक्रियाओं से हटकर एक अनोखा प्रयोग समझौता समाधान न्याय सबके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के माननीय न्यायमूर्ति रोहित आर्य प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने किया। इस अनोखे प्रयोग को सफल करने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता के निर्देशन में शिवपुरी में प्रथम बार समझौता समाधान न्याय सबके द्वार योजना अंतर्गत प्रथम बार लोक अदालत का आयोजन किया।
समझौता समाधान के प्रयोग को सफल करने प्रधान जिला न्यायाधीश दीपक गुप्ता की मॉनिटरिंग में कलेक्टर अक्षय कुमार एसपी राजेश सिंह चंदेल, विशेष न्यायाधीश अजय सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अर्चना सिंह ने सिविल, आपराधिक प्रकृति के साथ-साथ राजस्व प्रकरणों के निराकरण की विशेष रूपरेखा तैयार की। जिसके परिणाम स्वरूप न्यायालय, शासन प्रशासन के समन्वय में समझौता समाधान न्याय सबके द्वार लोक अदालत में 283 मामलों का निराकरण हुआ। जिसमें आपराधिक प्रकरण 83, राजस्व के 41, विद्युत के 159 मामले थे। एवं समझौता समाधान योजना अंतर्गत मध्यस्थता द्वारा सफल रहे किंतु निराकृत नहीं हो सके ऐसे 78 मामले थे जो आगामी लोक अदालत में निराकरण किए जाएंगे। इसी लोक अदालत में मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड शिवपुरी को 12.83 लाख रुपए का भुगतान प्राप्त हुआ और 5.96 लाख रुपए आगामी लोक अदालत में जमा किए जाएंगे।
Source link




