विप्र समाज ने मनाया भव्य दीपोत्सव: मोहनराम तालाब के तट पर 5 हजार100 दीपों को किया प्रज्ज्वलित, तालाब के मध्य हुई भव्य आरती

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Shahdol
  • 5 Thousand100 Lamps Were Lit On The Banks Of Mohanram Pond, Grand Aarti Took Place In The Middle Of The Pond

शहडोल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहडोल। आज रविवार की शाम अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने सर्व ब्राह्मण समाज के साथ नगर व आसपास से एकत्र ब्राह्मण बंधुओं के साथ भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया। एकादशी पश्चात द्वादशी और प्रदोष के अवसर पर स्व. पंडित मोहनराम पाण्डेय द्वारा स्थापित मोहन राम मंदिर और उनके दानवीरता से निर्मित तालाब परिसर की विरासत पर ब्राम्हण समाज ने अनुकरणीय कृतज्ञता के साथ दीपदान और दीपोत्सव के कार्यक्रम को पर्व के रूप में स्थापित किया।

विप्र बंधुओं ने मोहन राम तालाब में पहली बार पारिवारिक व सामाजिक एकता के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम को और भव्य बनाने की वचनबद्धता भी दोहराई। ताकि, स्वर्गीय मोहनराम पाण्डेय द्वारा स्थापित दानवीरता को लोकहित में अनुकरणीय बनाया जाए। जो शहडोल में दान की परंपरा से विभिन्न समाज को प्रकाशित कर सके।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम जी महाराज व कलयुग के राजा रामरसायन के प्रतीक हनुमान जी महाराज की पूजा वंदना के साथ प्रारंभ हुई। तत्पश्चात सांस्कृतिक भजन कार्यक्रम में रामायण के सुंदरकांड तथा हनुमान चालीसा पाठ का कार्यक्रम हुआ। भजन पश्चात उपस्थित संत गीता अनुरागी के दीपोत्सव संदेश और आरती वंदना के साथ भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया।

मोहनराम तालाब के सभी तटों पर 5100 दीप को प्रज्वलित कर निशा को समाप्त करने वाली दीपमालाओं से प्रकाशित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विप्र परिवार ने दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया। एनडीआरएफ की टीम के सहयोग से भव्य आरती को तालाब के मध्य प्रदक्षिणा के लिए प्रदर्शित भी किया गया।

इस अवसर पर ब्राह्मण एकता प्रदर्शन व प्रोत्साहन के लिए प्रकाश तिवारी, जयकृष्ण तिवारी, दयाशंकर शुक्ला, त्रिलोकीनाथ गर्ग, संजय कटारे, नरेंद्र दुबे, राजेश्वर उदनिया, राघवेंद्र त्रिवेदी, रविंद्र तिवारी, केपी शर्मा, नीतू मिश्रा, बीपी शर्मा, बद्रीप्रसाद शर्मा, विनय तिवारी, आरएम दुबे, महेंद्र शुक्ला, करुणेशचंद्र पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, अभय प्रताप तिवारी, अनिल गौतम, संजय तिवारी, रमेश त्रिपाठी, संदीप तिवारी, अशोक तिवारी, गौरव द्विवेदी, सुशील शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, रामलखन तिवारी, राममिलन शर्मा, अजय शर्मा, राजकुमार तिवारी।

महिला विप्र समाज से कल्याणी बाजपेई, सविता गर्ग, सुषमा उदनिया, माधुरी तिवारी, सोनिका पाण्डेय, मोनिका तिवारी, अदिति विनय तिवारी, श्रीमती रूपा चतुर्वेदी श्रीमती रेखा दुबे, रविता दुबे, नीलम चतुर्वेदी, विजयलक्ष्मी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button