भरत लाल मटियारा छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं डॉ लखन लाल धीवर उपाध्यक्ष बनाए गए, मछुआरा समाज में खुशी की लहर

रायपुर। प्रदेश सरकार ने केंद्रीय गृहमंत्री के प्रवास के पहले निगम मंडलों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। सरकार की तरफ से मंडल-निगम के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के 36 नाम तय किये गए है। जारी सूची के मुताबिक भरत लाल मटियारा को मछुआ कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष, डॉ लखन लाल धीवर को मछुआ कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है।


श्रीमती शालिनी राजपूत को राज्य समाज कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष, चन्द्रकान्ति वर्मा को राज्य समाज कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष, डॉ. वर्णिका शर्मा अध्यक्ष, राज्य बाल संरक्षण आयोग, राकेश पाण्डेय, अध्यक्ष, खादी एवं ग्राम उद्योग, शम्भू नाथ चक्रवती अध्यक्ष, माटी कला बोर्ड , सौरभ सिंह अध्यक्ष, खनिज विकास निगम, अमरजीत सिंह छाबड़ा अध्यक्ष, राज्य अल्पसंख्यक आयोग, सुरेन्द्र कुमार बेसरा अध्यक्ष, विकास निगम, जितेन्द्र कुमार साहू अध्यक्ष, राज्य तेलघानी विकास बोर्ड, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, अध्यक्ष लौह शिल्पकार विकास बोर्ड, प्रहलाद रजक अध्यक्ष रजककार विकास बोर्ड, ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष, चर्मशिल्पकार बोर्ड, शशांक शर्मा- अध्यक्ष, संस्कृति परिषद बनाया गया है। देखें सूची..

