विधायक भड़के तो ड्यूटी डॉक्टर ने दिया ये जवाब: अस्पताल में व्यवस्था देख नाराज हुए राजेश शुक्ल, ड्‌यूटी डॉक्टर बोले – कलेक्टर को बुला लो- मेरी नौकरी खा लो

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Chhatarpur
  • Rajesh Shukla Got Angry Seeing The Arrangement In The Hospital, Duty Doctor Said Call The Collector Eat My Job

छतरपुर (मध्य प्रदेश)एक घंटा पहले

जिला अस्पताल में विधायक सिविल सर्जन और ड्यूटी डॉक्टर पर भड़क गए। जहां डॉक्टर ने दो टूक बोल दिया कि बुला लीजिए कलेक्टर को कोई इश्यू नहीं.. मेरी नौकरी खानी है खा लीजिए.. इस पर विधायक जी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने CM से शिकायत और विधानसभा में मुद्दा उठाने की बात कही है।

दरअसल, छतरपुर जिला अस्पताल में अपने क्षेत्र के मरीज को देखने और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने बिजावर से सपा विधायक जो कि हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। MLA राजेश बबलू शुक्ल ने देर रात अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जहां विधायक के अस्पताल में होने के बाद जब सिविल सर्जन और कलेक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे तो विधायक जी का पारा सातवें आसमान पर चला गया और कलेक्टर पर बात न सुनने, फोन नहीं उठाने के आरोप लगाए और मामले की मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही। इसी दौरान जब आनन-फानन में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन GL अहिरवार पहुंचे तो ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर की शिकायत भी कर डाली।

कलेक्टर विधायक का फोन नहीं उठाते

विधायक बोले यह जिले का दुर्भाग्य है जब एक विधायक की उपस्थिति में फोन लगाने के बाद मरीज का इलाज नहीं हो रहा है तो आम जनता को कैसे इलाज मिलता होगा।

सिविल सर्जन और ड्यूटी डॉक्टर पर भड़के विधायक बबलू शुक्ल

सिविल सर्जन और ड्यूटी डॉक्टर पर भड़के विधायक बबलू शुक्ल

CM से करेंगे शिकायत..

विधायक बोले बदहाल जिला अस्पताल के बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत कराउंगा और इस बात को विधानसभा में उठाऊंगा।

सपा से भाजपा में आए विधायक

बता दें कि कुछ दिन पहले ही समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बिजावर विधायक राजेश शुक्ला के तेवर भाजपा में आते ही बदल गए और वे अपना विधानसभा क्षेत्र छोड़कर जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल का निरीक्षण करने निकल पड़े।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button