अर्जुन तेंडुलकर ने आईपीएल में किया डेब्यू, केकेआर के खिलाफ मिला मौका

मुंबई 16 अप्रैल । पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लंबे इंतजार के बाद मुंबई के लिए खेलने का मौका मिला। अर्जुन ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ डेब्यू किया। बेटे को सपोर्ट करने सचिन वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे। उनके अलावा अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर भी स्टेडियम में अपने भाई को सपोर्ट करते दिखी। इस दौरान सारा को खुशी के मारे काफी झूमते हुए देखा गया। बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर 3 साल से मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें अभी तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था।
25 लाख रुपए में मुंबई ने खरीदा
अर्जुन को साल 2021 में पहली बार मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। उसके बाद 2022 में उन्हें 25 लाख रुपये में टीम में शामिल किया था।
सचिन का सपना पूरा
अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस को कई मैचों में अहम जीत दिलाई, लेकिन उनका एक और सपना आज जाकर पूरा हुआ है। सचिन के बेटे अर्जुन को पहली बार मुंबई इंडियंस ने प्लेइंग-11 में शामिल किया है।
अर्जुन तेंडुलकर का क्रिकेट करियर
अर्जुन तेंदुलकर ने गोवा की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया। क्यों मुंबई में उन्हें जगह बनाने में मुश्किल हुई। गोवा की तरफ से उन्होंने कुल 7 मैच खेलते हुए 547 रन और 12 विकेट अपने नाम किया। लिस्ट ए क्रिकेट में अर्जुन ने 7 मैचों में कुल 259 रन और 8 विकेट हासिल किए है।



