विधायक की चौपाल: 28 से 1 अक्टूबर तक सुनेंगे जनसमस्या, बुधवार बारव्ही में चलेगा अभियान

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Betul
  • From 28 To 1 October, The Public Problem Will Be Heard, The Campaign Will Run In Wednesday Barvi

बैतूल12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बैतूल। विधायक निलय विनोद डागा बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बारव्ही, गुड़ी, रेड़वा, थावड़ी में श्री राममंदिर निर्माण सहभागिता अभियान के साथ ही चौपाल लगाकर जनता की समस्या सुनेंगे।

विधायक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार डागा आज सुबह 11 बजे ग्राम बारव्ही, दोपहर 1 बजे गुड़ी, दोपहर 2 बजे रेड़वा, 3 बजे थावड़ी में श्री राम मंदिर निर्माण सहभागिता अभियान चलाएंगे। इसके बाद चौपाल के माध्यम से क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्या सुनेंगे, वहीं इन समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का भी प्रयास किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बैतूल विधानसभा क्षेत्र में विगत वर्षों में शुरू किए गए श्रीराम मंदिर निर्माण सहभागिता अभियान नवरात्रि के पावन पर्व पर पुनः प्रारंभ किया जा रहा है। इस दौरान विधायक विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर इस अभियान के साथ ही जन चौपाल लगाकर समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करेंगे। राम काज के साथ ही जनप्रतिनिधि होने के दायित्व का विधायक द्वारा बखूबी निर्वहन किया जा रहा है।

इसके बाद डागा 30 सितंबर शुक्रवार को सुबह 11 बजे सावंगा, दोपहर 1 बजे सेलगांव, 2 बजे दभेरी, 3 बजे बाबई, 3:30 बजे ढोंढवाड़ा, 1 अक्टूबर शनिवार सुबह 11 बजे जीन, दोपहर 1 बजे बोरगांव, 3 बजे बिटिया, 3:30 बजे कुम्हली, 4 बजे करपा, 4:30 बजे आमला में श्री राम मंदिर निर्माण सहभागिता अभियान चलाएंगे। इन ग्रामों में भी जन चौपाल लगाई जाएगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button