विद्यार्थी परिषद ने मनाई लक्ष्मी बाई जयंती: रानी कहती थीं- हम लड़ेंगे ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां, अपनी आजादी का उत्सव मना सकें

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई बकस्वाहा द्वारा शासकीय नवीन महाविद्यालय बकस्वाहा में रानी लक्ष्मी बाई जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए भाषण, रंगोली, लेखन प्रतियोगिता सहित अन्य कई प्रतियोगताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में वरियता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से पुरुस्कार प्रदान किए गए। एवं समस्त प्रतिभागियों को महाविद्यालय बकस्वाहा की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

अतिथि उद्वोधन के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य शिवम शुक्ला ने वर्तमान भारत को नारी सशक्ति का युग बताते हुए छात्राओं को लक्ष के प्रति संकल्पित होने की बात कही। जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोती यादव ने अपने उद्वोधन में महामहिम राष्ट्रपति जी का उदाहरण देते हुए बताया कि आज नारी देश के सर्वोच्च पद पर आसीन है। यह वर्तमान सरकार का नारी के प्रति सम्मान और आदर भाव है। वर्तमान सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए आत्मीय भाव से कार्य कर रही है। जिला पंचायत सदस्य करन सिंह लोधी ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र छात्राओं को माता पिता का सम्मान करते हुए अपना उज्ज्वल भविष्य का निर्मित करना होगा, करन सिह ने सम्बोधित करते हुये कहा लक्ष्मी बाई का कहना था कि- हम लड़ेगे ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां, अपनी आजादी का उत्सव मना सकें।

पर्यावरण विद महेंद्र “साथी” द्वारा कविताओं के माध्यम से छात्रों को द्रण संकल्पित होने की बात कही। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों अशोक मिश्रा, कैलाश रजक, अभय प्रताप सिंह आदि द्वारा भी छात्रों को संबोधित किया गया। एवं महाविद्यालय स्टाफ द्वारा कार्यक्रम की आयोजक टीम विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष राहुल प्रजापति, मंत्री मोहित कुशवाहा एवं उनके साथियों को सफल कार्यक्रम की बधाई दी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button