54 साल की महिला को शादी का झांसा देकर रेप: लॉकडाउन से अब तक बनाता रहा संबंध, गांव जाना है कहकर गया तो लौटा ही नहीं

[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- The Relationship Continued With The Lockdown Till Now, Saying That I Have To Go To The Village, I Did Not Return At All
इंदौर9 मिनट पहले
इंदौर के एमआईजी इलाके में रहने वाली एक 54 साल की महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दो साल तक संबंध बनाए। उसे शादी के झांसे में रखा। कुछ दिन पहले आरोपी घर जाने का कहकर निकला ओर वापस ही नहीं आया। पीड़ित महिला ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो वह भी बंद निकला। पीड़िता ने इस मामले में महिला थाना पुलिस में केस दर्ज कराया है।
TI ज्योति शर्मा के मुताबिक नेहरू नगर में रहने वाली 54 साल की महिला ने बताया कि वह एक तलाकशुदा महिला है। 2020 में विकास पुत्र कन्हैयालाल धाकड़ निवासी लोटखेड़ी (मंदसौर) उनकी कॉलोनी में रहने आया था। दोनों के बीच मामूली बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद एक दिन विकास धाकड़ रास्ते में मिला। उसने बात करने के लिए रोका। पीड़िता ने कहा मैंने उससे रास्ते में बात करने से इंकार कर दिया और वहां से निकल गई।
विकास मेरा पीछा करते हुए घर तक आ गया। वह घर में घुस गया। कहने लगा कि वह उसे पंसद करता है और शादी करने का मन है। महिला ने यह बताया कि वह तलाकशुदा है। इसके बाद भी विकास ने शादी की बात कही और गलत हरकतें करने लगा। बाद में विकास उससे मिलने लगा और उसके साथ संबंध बनाए। लॉकडाउन के दौरान भी विकास ने काम का बहाना बनाकर कई बार संबंध बनाए।
विकास और महिला इस दौरान अकसर मिलने लगे। उसे विकास पर भरोसा हो गया। इसके बाद दो सालों तक विकास व महिला के बीच संबंध रहे। 10 जून 2022 को विकास ने महिला का फोन आया। इसके बाद विकास ने मुझसे कहा कि उसे जरूरी काम से गांव जाना है और वह जल्द वापस आ जाएगा। इसके बाद विकास का मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद पीड़िता ने उसके दोस्तों से संपर्क किया। सभी ने विकास के बारे में जानकारी होने की बात से इंकार कर दिया। पीड़िता ने मामले में महिला पुलिस को शिकायत की। रेप और धोखा देने के मामले में केस दर्ज किया है।
मकान मालिक ने किया रेप
इधर आजाद नगर पुलिस ने भी एक 22 साल की युवती की शिकायत पर उसके मकान मालिक के खिलाफ घर में घुसकर जबरदस्ती रेप करने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता पालदा इलाके में अपनी छोटी बहन के साथ किराये के घर में रहती है। यहां दो दिन पहले मकान मालिक रोहित निवासी देवगुराड़िया नशे में पहुंचा था। वह युवती के अकेले होने पर कमरे में पहुंचा और उसे धमकाने लगा। इसके बाद आरोपी ने युवती की मर्जी के खिलाफ उसके साथ रेप किया। मामले में शनिवार को पीड़िता ने शिकायत की। जहां पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Source link