विदिशा में मनाया गोवर्धन पर्व: यादव समाज ने पूजा के बाद शहर में निकाला जुलूस, युवाओं ने दिखाए करतब

[ad_1]

विदिशाएक घंटा पहले

विदिशा में बुधवार यादव समाज द्वारा गोवर्धन पूजन उत्सव मनाया। गोबर से गोवर्धन भगवान की प्रतिमा को बनाया गया। महिला और पुरुषों द्वारा उसकी विशेष पूजा अर्चना की गई। गाय और भैंसों को विशेष रूप से सजाया गया। इसके बाद उनका पूजन कर जुलूस निकाला गया। ढोल की धुन पर लोग नाचते हुए चल रहे थे। इस दौरान लोगों ने लाठियाें से करतब दिखाए।

आमतौर पर दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा की जाती है, अन्नकूट होता है। भगवान कृष्‍ण को 56 भोग लगाया जाता है। करीब 27 साल के बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि दिवाली के एक दिन छोड़कर गोवर्धन पूजा की गई। दिवाली मनाने के बाद अगले दिन सूर्य ग्रहण होने के कारण आज 26 अक्‍टूबर को गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा की गई।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button