विदिशा में फिर बारिश का दौर शुरू: पठारी तहसील में 60 मिमी बारिश दर्ज, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

[ad_1]

विदिशा2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विदिशा जिले में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है, वहीं मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है। विदिशा में इस साल अब तक 1440.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज हो चुकी है। बारिश की जानकारी देते हुए अधीक्षक भू-अभिलेख राजेश राम ने बताया कि बुधवार को जिले में 26.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।

बुधवार को तहसीलवार दर्ज वर्षा की जानकारी इस प्रकार से है। विदिशा में 12 मिमी, बासौदा में 18 मिमी, कुरवाई 09 मिमी, सिरोंज में 44 मिमी, लटेरी में 60 मिमी, ग्यारसपुर में 35 मिमी, गुलाबगंज में 02 मिमी, नटेरन में 25 मिमी, शमशाबाद में 01 मिमी तथा पठारी तहसील में 60 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

जिले की सामान्य औसत वर्षा 1075 मिमी से अधिक जिले की सभी तहसीलों में अब तक दर्ज हो चुकी है। तहसीलवार दर्ज वर्षा की जानकारी तदानुसार, विदिशा में 1757 मिमी, बासौदा में 1383.6 मिमी, कुरवाई में 1302 मिमी, सिरोंज में 1280 मिमी, लटेरी में 1437 मिमी, ग्यासरपुर में 1459 मिमी, गुलाबगंज में 1211 मिमी, नटेरन में 1609 मिमी, शमशाबाद में 1478 तथा पठारी तहसील में 1489 मिमी वर्षा अब तक दर्ज हुई है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button