विदिशा में नवरात्रि में दिखा देशभक्ति का रंग: झांकियों में मां दुर्गा के साथ भारत मां की भी हुई महाआरती, कई भक्त शामिल हुए

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Vidisha
  • In The Tableaux, Along With Mother Durga, There Was A Great Aarti Of Mother India, Many Devotees Attended.

विदिशा18 मिनट पहले

नवरात्रि का महापर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि अवसर पर विदिशा में सैकड़ों स्थानों पर दुर्गा जी की झांकी विराजमान की गई है। अलग-अलग रूपों में मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा विराजित है। जिनके दर्शन करने के लिए शाम के वक्त भक्तों का सैलाब शहर की सड़कों पर निकल पड़ता है।

शारदीय नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर मंदिर और झांकियों मे महाआरती आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में गल्ला मंडी क्षेत्र में लगने वाली मां अन्नपूर्णा की झांकी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। इस झांकी में देश के प्रति समर्पण की भावना दिखाई दी। जहां दुर्गा मां के साथ भारत मां की तस्वीर भी थी और अष्टमी के अवसर पर दुर्गा जी के साथ भारत माता की महाआरती की गई। मां की भक्ति में भक्त लीन होकर आरती कर रहे थे। देर रात तक चली महाआरती में मां के भजनों पर भक्तों झूम रहे थे। आरती के बाद प्रसादी वितरण हुआ। महाआरती में सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा नगर पालिका उपाध्यक्ष संजय दिवाकर सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button