विदिशा में गोवर्धन पर्व: दयोदय गोशाला में मनाया गोवर्धन उत्सव, भाजपा नेताओं ने गायों को गुड़ रोटी और ग्रास खिलाई

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Vidisha
  • Govardhan Utsav Celebrated In Dayodaya Gaushala, BJP Leaders Fed Jaggery, Roti And Grass To Cows

विदिशा37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बुधवार को विदिशा में गोवर्धन पूजा के अवसर पर भाजपा नेता उदयगिरि स्थित दयोदय गोशाला पहुंचे। नेताओं ने गायों की पूजा-अर्चना करके गुड़ रोटी और ग्रास खिलाकर गोवर्धन उत्सव मनाया। इस दौरान उदयगिरि स्थित दयोदय गोशाला में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन, सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, भाजपा पार्षद सपना जैन मौजूद रहे।

इस अवसर पर भाजपा नेता मुकेश टंडन ने कहा कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर गायों की पूजन करके उनको ग्रास खिलाकर यह पर्व मनाया गया। वास्तव में यह पर्व वैज्ञानिक रूप से भी महत्वपूर्ण पर्व है। प्राकृतिक के संरक्षण के लिए गो संवर्धन जरूरी है।

पार्षद सपना जैन बताया कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोशाला में गायों की विशेष रूप से पूजा की गई। वहीं दयोदय गौशाला के अध्यक्ष आकाश जैन ने बताया कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की प्रेरणा से गोशाला का संचालन किया जा रहा है। यहां पर 1000 से ज्यादा गाय हैं। इस मौके पर नगरपालिका उपाध्यक्ष संजय दिवा कीर्ति, राजेश जैन, रत्नेश जैन सहित कई लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button