विदिशा कृषि उपज मंडी: हम्मली और तुलाई की नई दरें निर्धारित, 1 अक्टूबर से होंगी लागू

[ad_1]

विदिशा13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विदिशा कृषि उपज मंडी में 1 अक्टूबर से किसानों को नई दरें के हिसाब से अनाज तुलाईं और हम्मालो को रुपए देना पड़ेंगे। मंडी समिति ने मंडी में किसानों द्वारा बेचने के लिए लाई जाने वाली कृषि उपज की तौल और हम्माली के लिए नई दरें घोषित की हैं। समिति ने तय किया है कि तौल भरती मानक 100 एवं 90 किलो की भरती के लिए हम्माली एवं तुलाई पारिश्रमिक दर 18.35 रुपए प्रति नग तय की गई है। इसी तरह नवीन तौल भरती मानक 50 एवं 60 किलोग्राम की भरती के लिए हम्माली और पारिश्रमिक दर 14.22 रुपए प्रति नग तय की गई है।

मंडी सचिव कमल बगवैया ने बताया कि 100 एवं 90 किलोग्राम भरती में प्रति नग किसानों से 11.40 रुपए, व्यापारी से 6.95 रुपए सहित कुल 18 रुपए 35 पैसे लिए जाएंगे। जबकि 50 एवं 60 किलोग्राम भरती पर प्रति नग किसानों से 8 रुपए 02 पैसे और व्यापारी से 6 रुपए 20 पैसे सहित कुल 14 रुपए 22 पैसे का कटौती होगी। ये नई दरें 1 अक्टूबर से लागू हो जाएगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button