विकासखंड स्तर पर सांस्कृतिक-रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन: 6‍ विकासखंडों के स्कूलों से 87 छात्र- छात्रा रहे कला उत्सव में प्रतिभागी

[ad_1]

नरसिंहपुर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश के 67वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले में एक से 7 नवंबर तक जिला एवं विकासखंड स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के पांचवें दिन शनिवार को मध्यप्रदेश के गौरव के दृष्टिगत नाटक, लोक नृत्य एवं जननायक केन्द्रित प्रतियोगिताओं का आयोजन स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर किया गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय कला उत्सव- 2022 के अंतर्गत जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में विधायक जालम सिंह पटैल के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

कार्यक्रम में विविध प्रकार की गायन, वादन, नृत्य, चित्रकला, मूर्तिकला आदि की प्रतियोगिताओं में जिले के 6‍ विकासखंडों के स्कूलों से विकासखंड स्तर पर चयनित प्रथम स्थान प्राप्त छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जिले के कुल 87 प्रतिभागी छात्र- छात्राओं और 45 मार्गदर्शी शिक्षकों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों और अतिथियों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को विधायक ने प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पटेल ने एमएलबी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button