Chhattisgarh

विकासखंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी — ब्लॉक कटघोरा,रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT)

कोरबा,17 अक्टूबर 2025। रायपुर के उत्प्रेरण एवं सहयोग से तथा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा ब्लॉक स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का सफल आयोजन हाई स्कूल स्याहीमुड़ी में किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए.बी.ई.ओ. हरिकिशन नायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि “बाल वैज्ञानिकों की जिज्ञासा, कल्पनाशक्ति और प्रयोगशीलता ही भविष्य के भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा तय करेगी।” उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान को जीवन से जोड़ने और प्रयोग आधारित शिक्षा को अपनाने का संदेश दिया।
ज़िला विज्ञान नोडल अधिकारी डॉ. फ़रहाना अली ने प्रदर्शनी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए प्रतियोगिता के नियमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुसंधान की भावना और नवाचार की समझ विकसित होती है।
निर्णायक मंडल में शेखर सिंह राठौर (व्याख्याता, बिरदा), संध्या रानी राठौर (व्याख्याता, केरवाद्वारी), दिनेश रायचा (व्याख्याता, विद्युत गृह उच्च माध्यमिक विद्यालय क्र. 2), तथा सुमित कँवर (व्याख्याता, सेजस अयोध्यापुरी) सम्मिलित रहे।
ब्लॉक प्रभारी प्रभा साव ने बताया कि इस वर्ष प्रदर्शनी का मुख्य विषय “विकसित और आत्मनिर्भर भारत” रखा गया, जिसके अंतर्गत सात उपकथानकों पर बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। कटघोरा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 40 मॉडल प्रदर्शित किए गए।
विभिन्न उपकथानकों में चयनित प्रतिभागी इस प्रकार हैं —
• सतत कृषि : रोहित हेमब्रम, आकृति, स्नेहा पाटले
• अपशिष्ट प्रबंधन : लक्की महतो
• हरित ऊर्जा : आरुषि ताम्बे, लाडली परवीन
• उभरती हुई प्रौद्योगिकियाँ : आशी राय, प्रतिमा, राज पटेल, पियूष मंझवार
• गणितीय मॉडल : वर्षा साहू, टिकेश, संध्या कुशवाह, रागिनी राजपूत
• स्वास्थ्य एवं स्वच्छता : दीक्षा यादव, लक्ष्मी कुशवाहा, हरिप्रिया तिवारी
• जल संरक्षण एवं प्रबंधन : मो. आरिफ़, झानवी महंत, रागिनी
पश्चिम भारत विज्ञान मेला टीम प्रोजेक्ट में सिद्धांत यादव, रुद्र पाठक, नीतू एवं साधना का चयन किया गया, जबकि एकल प्रोजेक्ट में पवित्रवती, आशा यादव और आकृति कुजूर चयनित हुईं।
सहायक शिक्षण सामग्री श्रेणी में प्रकाश दास महंत तथा शिक्षक संगोष्ठी में अंशु मानिकपुरी का चयन किया गया।
विज्ञान नाटिका में सेजस ढेलवाडीह की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ज़िला स्तर के लिए स्थान सुनिश्चित किया।
प्रश्न मंच प्रतियोगिता में तरुण कुमार एवं मनजीत सिंह ने प्रथम स्थान, जबकि आयुष दास महंत एवं आकांक्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षक उपस्थित रहे।
संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन प्रभा साव ने किया तथा आभार प्रदर्शन सीएसी संतोष कर्ष ने किया।

Related Articles

Back to top button