वार्षिक निरीक्षण पर निवाड़ी पहुंचे DIG: सैनिक सम्मेलन में कहा- सामाजिक समस्याओं को कैसे हल करना है, इसका हमें ध्यान रखना होगा

[ad_1]

निवाड़ी24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

निवाड़ी जिला पुलिस मुख्यालय पर मंगलवार दोपहर सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में डीआईजी विवेक राज सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान डीआईजी ने पुलिस महकमे का वार्षिक निरीक्षण भी किया। एसपी तुषारकांत विद्यार्थी और एडिशनल एसपी सुरेंद्र सिंह डावर ने डीआईजी की अगवानी की।

पुलिस महकमे का वार्षिक निरीक्षण और सैनिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार को डीआईजी विवेक राज सिंह निवाड़ी पहुंचे। इस दौरान डीआईजी ने कहा कि रोज की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए क्या-क्या सुधार हमें करना है यह प्रक्रिया समाज में हमें कैसे मार्गदर्शित करती है और सामाजिक समस्याओं को कैसे हल करना है। इसका ध्यान हमें रखना होगा। सैनिक सम्मेलन में पुलिस बल ने भी डीआईजी से कई सवाल किए जिसका डीआईजी ने सकारात्मक जवाब भी दिया।

डीआईजी विवेक राज सिंह ने नया जिला होने के कारण निवाड़ी में संसाधनों की कमी होने की भी बात कही है। उन्होंने संसाधनों की कमी जल्द पूरी करने की भी बात कही है। इस मौके पर एसपी तुषारकांत विद्यार्थी, एडिशनल एसपी सुरेंद्र सिंह डावर, एसडीओपी निवाड़ी आशुतोष पटेल, रक्षित निरीक्षक बृहस्पति साकेत समेत निवाड़ी, ओरछा और पृथ्वीपुर के थाना प्रभारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button