वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण 8 नवंबर को: शाजापुर के हायर सेकेंडरी स्कूल ज्योति नगर में होगा टेलिस्कोप से दिखाने का इंतजाम

[ad_1]

शाजापुर (उज्जैन)36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को होने जा रहा है, यह ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा। तारामंडल प्रभारी अशोक शर्मा द्वारा हायर सेकेंडरी स्कूल ज्योति नगर में टेलिस्कोप से चंद्र ग्रहण का नजारा दिखाने की व्यवस्था की गई है।

इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए प्राचार्य रेणुका परमार द्वारा सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों से मौजूद रहने को कहा गया है। तारामंडल प्रभारी ने बताया कि पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करते हुए सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, तब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया आ जाती है इसे चंद्रग्रहण कहते हैं।

चंद्रमा सूर्य एवं पृथ्वी एक सीध में होते हैं तब पूर्ण चंद्र ग्रहण एवं पृथ्वी की छाया चंद्रमा के कुछ भाग पर पड़ती है तब आंशिक चंद्रग्रहण होता है। इस पूरे नजारे को तारामंडल प्रभारी शर्मा द्वारा दिखाया जाएगा।

हमेशा पूर्णिमा को होता है चंद्रग्रहण

8 नवंबर को होने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण का समय 2.40 से प्रारंभ होकर शाम 6.20 तक लगभग 4 घंटे 40 मिनट का रहेगा। शाजापुर में चंद्रोदय 5.40 पर होने के कारण 40 मिनट तक चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। चंद्रग्रहण कोरी आंखों से भी देख सकते हैं। साथ ही टेलीस्कोप या अन्य साधनों से भी देखा जा सकता है। सावधानी केवल यही रखना है कि लगातार ज्यादा देर तक ग्रहण नही देखें।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button