Sports

वर्ल्ड कप के लिए TEAM INDIA का ऐलान

दिल्ली। अगले महीने भारत की मेजबानी में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 खेला जाना है। इस अहम टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने श्रीलंका के कैंडी में भारतीय टीम की घोषणा की। रोहित शर्मा को कप्तानी मिली है, जबकि हार्दिक पांड्या उपकप्तान होंगे। ICC के नियमों के मुताबिक 15 सदस्यीय स्क्वॉड में 28 सितंबर तक बदलाव किया जा सकता है। इसके बाद टीम में बदलाव के लिए आईसीसी की मंजूरी लेनी होगी।

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एशिया कप 2023 में पाकिस्तान से मुकाबले के बाद ही चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ से बातचीत कर टीम लगभग फाइनल कर ली थी। सिर्फ केएल राहुल को लेकर संशय था। राहुल को एशिया कप टीम में चुना गया था, लेकिन वह इंजरी के चलते अबतक श्रीलंका नहीं गए हैं। सूर्य कुमार यादव को पिछले वनडे मैचों में खराब प्रदर्शन के बावजूद मौका दिया गया है।

भारत को मिली मेजबानी

इस बार 5 अक्टूबर से लेकर 19 नवंबर तक भारत में वर्ल्ड कप के मैच होंगे। ऐसा पहली बार है जब भारत को अकेले ही वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी का जिम्मा मिला है। इससे पहले भारत ने 1987, 1996 और 2011 वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी की थी। इतना तो तय है कि टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में ही रहेगी। लेकिन बाकी कुछ खिलाड़ियों को लेकर संशय है। माना जा रहा है कि एशिया कप के लिए गई टीम में से ही 15 सदस्यों को चुना जाएगा।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन(विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का शेड्यूल

– 8 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (चेन्नई)

– 11 अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान (दिल्ली)

– 14 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान (अहमदाबाद)

– 19 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश (पुणे)

– 22 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड (धर्मशाला)

– 29 अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड (लखनऊ)

– 2 नवंबर- भारत बनाम श्रीलंका (मुंबई)

– 5 नवंबर- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (कोलकाता)

– 12 नवंबर- भारत बनाम नीदरलैंड (बेंगलुरु)

Related Articles

Back to top button