Chhattisgarh

वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह ठाकुर नहीं रहे

कोरबा, 27 अप्रैल । कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार श्रीविजय सिंह ठाकुर का थोड़ी देर पहले बुधवारी स्थित निवास में निधन हो गया वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। कोरबा से प्रकाशित विभिन्न साप्ताहिक और दैनिक समाचार पत्रों को अपनी लगभग 35 वर्षों तक सेवाएं देने वाले 70 वर्षीयश्री विजय सिंह ठाकुर का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा. श्री विजय सिंह ठाकुर के निधन पर कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव ने दुख व्यक्त करते हुए कहा है की श्री ठाकुर ने पत्रकारिता के तमाम उतार-चढ़ाव देखे और वह देश प्रदेश व कोरबा के अनेकों संघर्षों के साक्षी रहे. उनके निधन से कोरबा के वरिष्ठ पत्रकारों ने अपना मित्र और नवोदित पत्रकारों ने अपना एक मार्गदर्शक खो दिया है.

Related Articles

Back to top button