वन कर्मचारी पर हमले से नाराज वन विभाग: नाराज संघ ने कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की, क्षेत्र संचालक को किया गिरफ्तार

[ad_1]

उमरियाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

बांधवगढ टाइगर रिजर्व में वन कर्मचारी पर गश्त के दौरान हमला हो गया था। हमले में घायल वनकर्मी को रीवा रेफर कर दिया गया था। वन कर्मी पर प्राणघातक हमले से नाराज मप्र वन कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में घटना के डेढ़ हफ्ते बाद भी गिरफ्तारी न होने से नाराज वन कर्मियों ने कहा है कि आरोपी पर जल्द कार्रवाई की जाए। घटना के बाद से ही वन कर्मी भयभीत और गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित है। 8 अक्टूबर को वन परिक्षेत्र पनपथा के जमुनिहा बीट में सनत कुमार पयासी बीट गार्ड पर अवैध रूप से लकड़ी ले जा रहे वन माफियाओं ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था।

इस घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। घटना के बाद वन कर्मियों की शिकायत पर थाना पपौन्ध में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया था।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button