लोक निर्माण विभाग: पहली बार बनेगी जलोदिया-खोकरिया-बड़ीचुरलाय की सड़क, भूमिपूजन आज

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Dewas
  • For The First Time The Road Of Jalodia Khokaria Badichurlai Will Be Built, Today Bhumi Pujan

देवास2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हाटपीपल्या विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम जलाेदिया-खोकरिया व बड़ीचुरलाय को जोड़ने वाली सड़क अब तक नहीं बन पाई है। जबकि इस कच्ची सड़क से दर्जन भर गांव के लोग निकलते हैं। पूर्व में कई विधायक आए और चले गए, किंतु सड़क का निर्माण नहीं हो सका। क्षेत्रवासियों को इस मार्ग के नहीं बनने के कारण बारिश के दौरान खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। विधायक मनोज चौधरी ने प्रयास कर सड़क निर्माण के लिए राज्य शासन से 4 करोड़ 3 लाख रुपए स्वीकृत कराए। साथ ही इसके टेंडर भी हो चुके हैं।

लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जाने वाले इस सड़क की लंबाई 5 किमी है। 12 अक्टूबर को शाम 5 बजे ग्राम बड़ीचुरलाय में इस सड़क निर्माण का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी के मुख्य आतिथ्य में होगा। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल करेंगे। ग्रापं बड़ीचुरलाय के सरपंच प्रतिनिधि कुंदनसिंह ठाकुर ने बताया इस सड़क निर्माण से एक दर्जन से अधिक गांव के हजारों ग्रामीणों को सुविधा होगी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button