सांडों को पकड़ने में छूट रहे पसीने: आवारा मवेशियों को पकड़ने नपा ने चलाया अभियान, घंटों मशक्कत के बाद पकड़े जा रहे

[ad_1]

टीकमगढ़23 मिनट पहले

शहर में आवारा मवेशियों से आए दिन लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। लोगों की शिकायतों के चलते अब नगर पालिका अमले ने अभियान शुरू किया है। हालांकि मवेशियों को पकड़ने में नपा कर्मचारियों को काफी मशक्कत करना पड़ रही है। एक मवेशी को पकड़ने में 1 घंटे से भी ज्यादा का समय लग रहा है। वहीं कई कर्मचारी घायल भी हो रहे हैं।

दरअसल, लगातार मिल रही शिकायतों के चलते कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने दो माह पहले आवारा मवेशियों को सड़क से हटाने के संबंध में सभी नगर परिषद सीएमओ को निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर टीकमगढ़ नगरपालिका ने अभियान शुरू किया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट रोड पर नपा कर्मचारी आवारा मवेशियों की धरपकड़ करते नजर आए।

कर्मचारियों ने बताया कि एसडीएम और प्रभारी सीएमओ के निर्देश पर शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को पकड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक दो दर्जन से ज्यादा गोवंश को पकड़कर शहर से दूर जंगल में छोड़ा गया है। फिलहाल यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि कुछ आवारा गोवंश को आसपास की गौशालाओं में छोड़ा जाएगा, जिससे शहर की सड़कों से आवारा मवेशियों को पूरी तरह हटाया जा सके।

शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को पकड़ा जा रहा है।

शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को पकड़ा जा रहा है।

खाली पड़ी जिले की गौशालाएं
बुंदेलखंड पीठाधीश्वर महंत सीताराम दास महाराज ने कहा कि गौशालाएं खाली पड़ी है और गौवंश सड़क पर हैं। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। बावजूद इसके गौशालाओं में गोवंश को रखने का इंतजाम नहीं किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button