दीपावली आज: आज शाम 6 बजकर 4 मिनट से रात 8.30 बजे तक लक्ष्मी पूजा का विशेष मूहुर्त

[ad_1]
दमोह12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महालक्ष्मी पूजन दीपावली का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इस बार शाम 5.51 बजे से कार्तिक अमावस्या लग रही है और इस दिन प्रदोष काल और मध्यरात्रि में अमावस्या तिथि है। इसलिए दीपावली का पूजन गृहस्थ प्रदोष काल में होगा। इस बीच मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होगी। ज्योतिषाचार्य रवि शास्त्री महाराज के अनुसार लक्ष्मी पूजा के लिए शाम 6 बजकर 4 मिनट से रात्रि 8 बजकर 30 मिनिट तक जिसमें स्थिर लग्न, गाैधूली बेला प्रदाेषकाल का विशेष शुभ मुहूर्त रहेगा।
उन्होंने बताया कि आज चंद्रमा बुध के साथ कन्या राशि में होंगे। साथ ही सूर्य और शुक्र तुला राशि में रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिस दिन मध्यरात्रि और प्रदोष काल में अमावस्या तिथि हो, उसी दिन भोग मोक्ष की प्राप्ति के लिए दिवाली पूजन करना चाहिए। इस साल कार्तिक अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर को शाम से लग रही है और इसी दिन प्रदोष काल में और मध्यरात्रि में अमावस्या तिथि है। इस समय अमृत चर चौघड़िया रहेगा, जो शाम 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
शाम 6 बजकर 4 मिनट से 8 बजकर 30 मिनिट तक स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए गृहस्थ जनों को देवी लक्ष्मी की पूजा आरंभ कर लेनी चाहिए। जो लोग प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन नहीं कर पाते हैं या विशेष सिद्धि के लिए लक्ष्मी पूजन करना चाहते हैं। वह दीपावली की रात में निशीथ काल में 8 बजकर 19 मिनट से रात 10 बजकर 55 मिनट के बीच पूजा कर सकते हैं। महानिशीथ काल में दिवाली पूजा महानिशीथ काल में दिवाली की साधना साधक लोग करते हैं। तंत्र साधना के लिए यह समय अति उत्तम रहेगा। रात 10 बजकर 55 मिनट से रात 1 बजकर 31 मिनट महानिशीथ काल में तंत्रोक्त विधि से दिवाली पूजन किया जा सकता है।
Source link