लुटेरी दुल्हन सहित 7 के खिलाफ केस दर्ज: शादी के दूसरे दिन कोर्ट में लिखा-पढ़ी का बहाना कर हो गई थी फरार

[ad_1]
आगर मालवा5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

एक युवक की रिर्पोट पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम लुटेरी दुल्हन सहित सात लोगाें पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सभी शादी के नाम पर 1 लाख 80 हजार रुपए ऐंठकर फरार हो गए। इसमें दुल्हन के अलावा तीन महिलाएं भी हैं। शादी के दूसरे दिन कोर्ट में लिखा-पढ़ी करने का बहाना बनाकर दुल्हन लापता हो गई थी।
पीड़ित विनोद के भाई बद्रीलाल पिता भेरूलाल मालवीय निवासी ग्राम सिरपोई थाना आगर की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आरोपी लाखनसिंह गुर्जर निवासी सुखीखेड़ी भोपाल रोड देवास, शिवनंद गिरी गोस्वामी निवासी लिम्बोदा देवास और शिव निवासी मुसाखेड़ी इंदौर सहित लुटेरी दुल्हन और तीन अन्य महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दलालों ने विनोद की शादी बैतूल में रहने वाली एक लड़की के साथ कराने के नाम पर 1 लाख 80 हजार रुपए लिए थे। 23 सितंबर को उसके साथ शादी भी करा दी थी। शादी के दूसरे दिन दुल्हन ने कोर्ट में लिखा-पढ़ी के लिए ले गई। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Source link