Entertainment

लिम्का के लिए अनन्या का डबल रोल अनन्या पांडे बनीं लिम्का की नई आवाज़

0.अनन्या चलाएंगी लिम्का का सोशल मीडिया गेम

मुंबई (अनिल बेदाग) : भारत के प्रतिष्ठित लाइम ‘एन’ लेमनी ड्रिंक ब्रांड लिम्का ने अपने सफर में एक नया और दिलचस्प मोड़ लेते हुए अनन्या पांडे को न सिर्फ ब्रांड एंबेसेडर बल्कि अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की कमान भी सौंप दी है। यह कदम सिर्फ एक एंडोर्समेंट नहीं, बल्कि ब्रांड और ऑडियंस के बीच रिश्ते को नए तरीके से गढ़ने की कोशिश है।

पिछले पांच दशकों से ताज़गी का पर्याय रहा लिम्का अब जेन ज़ेड के साथ और गहराई से जुड़ने के लिए तैयार है और इसके लिए अनन्या से बेहतर चेहरा शायद ही कोई हो सकता था। उनकी चुलबुली पर्सनैलिटी, सोशल मीडिया पर मजबूत पकड़ और युवा दर्शकों के साथ सीधा कनेक्शन इस बदलाव को खास बनाता है। ‘फील द ताज़गी’ कैंपेन के जरिए अब लिम्का सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि एक डिजिटल एक्सपीरियंस बनने की ओर बढ़ रहा है।

इंस्टाग्राम फीड से लेकर ट्रेंडिंग कंटेंट तक, अनन्या खुद तय करेंगी कि ब्रांड कैसे बोलेगा, दिखेगा और लोगों के साथ जुड़ाव बनाएगा। यह पहल इस बात का संकेत है कि आज के दौर में ब्रांड सिर्फ विज्ञापन नहीं करते—वे बातचीत करते हैं, और अब लिम्का की यह बातचीत और भी ताज़गी भरी होने वाली है।

Related Articles

Back to top button