लाड़ली लक्ष्मी वाटिका के बोर्ड पर आपत्ति: विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले ने कहा- महापुरुष का अपमान हम सहन नहीं करेंगे

[ad_1]

मंडला2 घंटे पहले

स्थापना दिवस से प्रारंभ हुए कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को एसपी कार्यालय के सामने स्थित नेहरू पार्क में लाड़ली लक्ष्मी वाटिका बनाई गई। इस दौरान वहां लाड़ली लक्ष्मी वाटिका के बोर्ड लगा देने से विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेसियों ने नेहरू पार्क के बोर्ड हटाए जाने का आरोप लगाया है। वहीं, प्रशासन की ओर से सफाई दी गई है कि नेहरू पार्क का नाम यथावत है, पार्क के एक हिस्से में लाड़ली लक्ष्मी वाटिका बनाई गई है।

दरअसल, मध्यप्रदेश राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में स्थापना दिवस एवं सप्ताह भर अनेक कार्यक्रमों आयोजन किए जा रहे हैं। उसी के अंतर्गत बुधवार को लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभांवित बेटियों के लिए नेहरू पार्क में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें कलेक्ट्रेट से एसपी कार्यालय तक के मार्ग को लाड़ली लक्ष्मी पथ के तौर पर सजाया गया। नेहरू पार्क में लाड़ली लक्ष्मी वाटिका बनाई गई।

जिसके बाद निवास विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव चौरसिया सहित अन्य कांग्रेसी पार्क पहुंचकर वहां से नेहरू पार्क के बोर्ड को हटाए जाने को लेकर आक्रोश जताया। उन्होंने सीएमओ नगर पालिका को बुलाया और उनसे मुख्य गेट पर नेहरू पार्क का नाम हटाने पर आपत्ति दर्ज करते हुए वहां नेहरू पार्क लिखे जाने की बात कही।

विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले ने पार्क के मुख्य गेट पर नेहरू पार्क के स्थान पर लाड़ली लक्ष्मी वाटिका लिखे जाने पर आपत्ति प्रकट की और कहा कि महापुरुष जो देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे उनका अपमान हम नहीं सहन करेंगे। उन्होंने कहा भाजपा सरकार, प्रशासन के माध्यम से इस तरह के कार्य करती है। इन्हें गांधी-नेहरू के नाम से बहुत तकलीफ रहती है। उन्होंने कहा कि हमने अपनी नाराजगी जता दी है अब ये नाम बदलेगा और नेहरूजी का नाम वापस लिखा जाएगा।

जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने लाड़ली लक्ष्मी वाटिका बनाए जाने का तो स्वागत किया पर नेहरू गार्डन के बोर्ड हटाए जाने को गलत बताते हुए कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होता इससे सिर्फ उनकी मानसिकता प्रदर्शित होती है।

पुराना कोई भी बोर्ड हटाया नहीं गया

सीएमओ नपा मंडला गजानन नाफड़े ने कहा कि नेहरू पार्क के एक हिस्से में लाड़ली लक्ष्मी वाटिका बनाई गई है, पुराना कोई भी बोर्ड हटाया नहीं गया है। पहले यदि कोई बोर्ड था तो उसका पता करेंगे।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button