लाेग हाे रहे परेशान: पं. मिश्रा की कथा के चलते थमा सीमेंट-कांक्रीट राेड निर्माण अब भी बंद, फंस रहे वाहन,

[ad_1]

मंदसौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पीडब्ल्यूडी ने पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के चलते पिछले दिनों शहर के मध्य से गुजर रहे हाइवे पर सीसी रोड का निर्माण बंद कराया। कथा समाप्त हुए 8 दिन से अधिक हो गए, लेकिन जिम्मेदारों ने वापस निर्माण शुरू नहीं कराया हैं। जानकारी के अनुसार ठेकेदार ने निर्माण में उपयोग होने वाली मशीन को दूसरी जगह काम पर लगा दिया जिससे काम बंद हैं। अधिकारी जल्द वापस निर्माण शुरू कराने की बात कह रहे हैं। लंबे संघर्ष के बाद पीडब्ल्यूडी ने नपा चुनाव के बाद शहर के मध्य से गुजर रहे रतलाम नीमच हाईवे पर सीसी रोड का निर्माण शुरू कराया था।

इसके लिए परेशान मंडी व्यापारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी तो चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही कलेक्टर ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए रातोरात काम शुरू कराया। वर्तमान में हाइवे पर एक तरफ की सीसी रोड का निर्माण पूरा कर लिया है। सितंबर में हुई पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के चलते लोगों को परेशानी ना हो इसलिए रोड निर्माण रुकवाया था। 2 अक्टूबर को मिश्रा की कथा भी समाप्त हो गई। अधिकारियों ने ठेकेदार के माध्यम से अब तक वापस निर्माण शुरू नहीं कराया है।

इससे आज भी किसानों व आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि एक हिस्से में सीसी निर्माण से कुछ राहत जरूर मिली है। रतलाम से नीचम जाने वाली साइड में आज भी कच्चा मार्ग है जिससे धूल उड़ती है, जाने वाले वाहन भी सीसी वाले हिस्से से ही निकलते है। इससे आने वाले परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मार्ग से रोज गुजरने वाले विनोद सेन, पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि गांव से आने-जाने के लिए रोज इसी मार्ग का उपयोग करना पड़ता है। एक हिस्से में अभी भी रोड निर्माण नहीं हुआ है, जिससे भारी वाहनों के गुजरने पर धूल उड़ती रहती है। इससे बाइक चलाना मुश्किल हो रहा है। एक बार इस मार्ग से गुजरने पर सारे कपड़े खराब हो जाते है। पंकज राठौर ने बताया कि शहर के मध्य से गुजर रहे इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो रहा हैं, जिससे अब हम कलेक्टर कार्यालय होते हुए बायपास से करीब चार से 5 किमी अतिरिक्त भ्रमण करके निकलते हैं।

जल्द सीमेंट- कांक्रीट रोड निर्माण का प्रयास कर रहे हैं

“कथा के चलते निर्माण कार्य बंद कराया था। सीसी निर्माण में उपयोग होने वाली मशीन का एक लाख रुपए किराया लगता है। काम बंद होने पर मशीन चली गई। अभी दलौदा व अफजलपुर मार्ग पर निर्माण चल रहा है। एक दो दिन में वहां का कुछ निर्माण पूरा कर वापस हाइवे पर काम शुरू कर दिया जाएगा। जल्द सीसी निर्माण का प्रयास कर रहे हैं।”
-आरके सोनगरा, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button