लाखों रुपये गबन करने वाले फरार दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग – दीगर राज्य बिहार में धोखाधड़ी कर 5403043 रूपये गबन कर कर फरार आरोपियों को दुर्ग पुलिस टीम द्वारा सहयोग कर आरोपियों को पकड़़कर बिहार पुलिस को सुपुर्द किया गया है। आरोपी बिहार में अपराध कर थाना वैशाली नगर क्षेत्र में लुक छुप कर रह रहे थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार थाना कल्याण बिगहा जिला नालंदा, बिहार के अप.क्र. 22/25 धारा 316(3) , 318(4) बीएनएस के प्रकरण में आरोपीगण सत्येन्द्र कुमार एवं रितिक कुमार निवासी ग्राम गोड़ीपार थाना हरनौत जिला नालन्दा बिहार जो कल्याण बिगहा के किसानों के अनाज का 5403043 रूपये का गबन कर भागकर थाना वैशाली नगर क्षेत्रान्तर्गत लुक छिप कर रह रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिये सहयोग करने हेतु थाना कल्याण बिगहा बिहार की उप निरीक्षक सुषमा कुमारी द्वारा थाना प्रभारी वैशाली नगर को लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया।
निर्देशानुसार उनि अमित कुमार अंदानी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर थाना कल्याण बिगहा बिहार की उप निरीक्षक सुषमा कुमारी के साथ आरोपियों की पतातलाश करने पर आरोपी अपने रिश्तेदार के यहां रामनगर में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को पकड़़कर थाना वैशाली नगर लाया गया। इसके बाद विधिवत अग्रिम कार्यवाही के दोनों आरोपी सत्येन्द्र कुमार एवं रितिक कुमार निवासी ग्राम गोड़ी पार , थाना – हरनौत , जिला नालन्दा (बिहार) को थाना कल्याण बिगहा , जिला नालन्दा पुलिस टीम के सुपुर्द किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में वैशाली नगर पुलिस टीम की भूमिका उल्लेखनीय रही।