लटेरी टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे BJP विधायक: टोल कर्मियों ने आधे घंटे तक रोका काफिला, MLA बोले- न रसीद काटी ने जाने दिया

[ad_1]
विदिशाएक घंटा पहले
विदिशा के लटेरी में एक टोल टैक्स प्लाजा पर सिरोंज विधायक की गाड़ी को आधे घंटे तक रोके रखने का मामला सामने आया है। इससे गुस्साए विधायक टोल प्लाजा पर ही धरने पर बैठ गए। दरअसल विधायक ब्यावरा से सिरोंज आ रहे थे, रास्ते में लटेरी के पास नेवली टोल प्लाजा पर कर्मचारी ने उन्हें निकलने नहीं दिया। इस दौरान विधायक हाथ जोड़कर टोल की रसीद काटने की मिन्नते करते रहे। बाद में विधायक व ही धरने पर बैठ गए। जब विधायक की गाड़ी को टोल टैक्स प्लाजा पर रोकने की जानकारी लटेरी में उनके समर्थकों को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए।
जानकारी लगते ही लटेरी पुलिस सहित प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मामले में विधायक उमाकांत शर्मा का कहना है कि जब सिरोंज आ रहे थे, तब लटेरी के पास टोल प्लाजा पर उन्होंने कर्मचारी को अपने कागजात दिखाए। लेकिन कर्मचारी ने उन्हें निकलने नहीं दिया। उन्होंने कागज दिखाए उन्हें भी नही माना। जब उन्होंने रसीद काटने की बात कही तो रसीद भी नहीं काटी गई लगभग आधे घंटे तक उन्हें खड़ा करके रखा। विधायक ने अभी इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की।


Source link