International

BREAKING NEWS: थाईलैंड में 34 लोगों को मारने के बाद शख्स ने खुद को मारी गोली

थाईलैंड ,06अक्टूबर। थाईलैंड का पूर्वोत्तर प्रांत गुरुवार को गोलियों की आवाज से गूंज उठा। यहां एक सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 34 लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। मीडिया को पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 34 लोग मारे गए हैं। पुलिस उप प्रवक्ता आर्कोन क्रेटोंग ने विदेशी मीडिया से बात करते हुए बताया, कम से कम 34 लोग मारे गए हैं, लेकिन विवरण अभी भी आ रहे हैं। घटना के शुरुआती समय में 20 लोगों के मौत की पुष्टि हुई थी, जो कि अब बढ़कर 34 हो गयी है।  ऐसे में गंभीर रूप से घायल लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि मृतकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। बताया रहा है कि थाईलैंड में 34 लोगों को मारने के बाद शख्स ने खुद को भी गोली मार ली है। 

Related Articles

Back to top button