Chhattisgarh

रोड पर खड़े होकर हुड़दंग मचा रहे थे बदमाश, आरक्षक पहुंचे तो उन्हें गालियां भी दी, 2 गिरफ्तार

कवर्धा,4सितम्बर पुलिस से मारपीट कर उनके साथ गाली-गलौज करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों रोड पर खड़े होकर हुड़दंग मचा रहे थे। लोगों को परेशान कर रहे थे। इसी दौरान जब पुलिस वहां पहुंची। तब यह घटना घटी थी। मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है।शुक्रवार की रात को पुलिस पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली थी कि वीरस्तंभ चौक में कुछ लोग आने-जाने वाले लोगों को परेशान कर रहे हैं। वे लोगों को गाली दे रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर उन्हें समझाने पहुंची थी। पुलिस टीम उनसे बात कर ही रही थी। मगर स्कार्पियो सवार 2 लोगों ने पुलिस से ही बदतमीजी करनी शुरू कर दी। स्कार्पियों सवार दोनों युवक पुलिस से गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद आरक्षकों से मारपीट की। इसके अलावा उनकी वर्दी भी फाड़ दी थी। घटना के बाद दोनों मौके से भाग निकले थे। इधर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया और अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी का नाम राजेन्द्र कुमार अनंत और मिथलेश भट्ट है। पुलिस ने इनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button