MP में अजब प्रेम की गजब कहानी: 3 बच्चों के पिता को दिल दे बैठी लड़की, फिर ये हुआ…

[ad_1]
इंदौर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर संभाग के मनावर में एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है जो अंजाम तक पहुंच भी गई और नहीं भी..। 3 बच्चों के पिता के इश्क में नाबालिग लड़की पड़ गई। उसके साथ भी चली गई और 18 साल की होते ही शादी रचा ली। नाबालिग को भगाने के लिए जुर्म में लड़के को जेल की हवा खानी पड़ी। दो महीने बाद अभी लड़का छूटा तो लड़की के घर वालों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। झुलस उसकी मां गई जो अस्पताल में भर्ती है। जानिए पूरी कहानी के साथ ये भी कि इस पर पहली पत्नी क्या कहती है…
धार जिले के मनावर के छोटे से गांव कावठी का रहने वाला है 30 साल का सुनील चौहान। काम धंधे के लिए वह बड़वानी आता-जाता रहता था।
करीब दो साल पहले बड़वानी में शादी में शामिल हुआ तो वहां उसकी मुलाकात 17 साल की एक लड़की से हो गई।
दोनों संपर्क में आए तो रिलेशनशिप शुरू हो गई। उसे यह पता था कि यह तीन बच्चों का पिता है। बावजूद वह उसे अपनाने को राजी हो गई।
इस साल कुछ जून 2022 में वह कम उम्र में ही घर से भाग निकली। लड़का भी उसके साथ था। लड़के की न मां को खबर, न पत्नी को और न बच्चों को..। दो महीने वे छुपते-छुपाते रहे।
लड़का अपने घर पर सिर्फ यह कह गया था कि एक लड़की से रिलेशन है। वह जान से मरने की धमकी दे रही है। एक बार बड़वानी के नर्मदा पुल पर जान देने के लिए चली गई थी। तब तो बचा लिया था। अब शादी नहीं की तो वैसे ही फंस जाऊंगा।
इसके बाद दोनों कई दिनों तक साथ रहे और लड़की 5 अगस्त 2022 को 18 साल की हो गई। आठवें ही दिन उन्होंने स्टाम्प नोटरी पर शादी करने की घोषणा कर दी। यह शादी उन्होंने खरगोन जिले के बड़वाह में जाकर की थी। मंदिर में फेरे भी ले लिए।

वे यहां बड़गांव नाम के गांव में रह रहे थे। शादी होते ही लड़के ने अपनी पहली पत्नी को यह बात शेयर कर दी और उसे भी अपने पास बुला लिया। उसे कह दिया कि अब शादी तो कर ली, नहीं करता तो यह मर जाती।
इस पर पत्नी भी यही बोलकर रह गई कि अब कर ली है तो क्या करूं..। ये मर गई तो तुम भी जिंदगी भर जेल में सड़ोगे, मैं भी तीन बच्चों को लेकर कहां जाऊंगी। इससे अच्छा कि हम दोनों साथ ही रह लेंगी। इसके बाद उसे पांच-सात दिन साथ रखकर पहली पत्नी को वापस भेज दिया।
इसी बीच, यह खबर लड़की के परिवार को मिली तो पुलिस के जरिए पहुंचे और लड़की को बरामद किया। यह आरोप है कि सुनील ने नाबालिग उम्र में लड़की को भगाया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया जबकि लड़की को परिवार बड़वानी ले गया।
लिखित शादी के पेपर्स


मामले में अब लड़की के 15 नवंबर को कोर्ट में बयान है और परिवार को आशंका है कि वह परिवार के विरूद्ध जा सकती है।
इसी बीच, सुनील जेल से छूटकर घर आ गया। आरोप है कि यह पता चलते ही लड़की के परिवार वालों ने मनावर के पास कावठी स्थित घर पर हमला कर दिया।
पेट्रोल फेंका लेकिन बचाने के लिए दौड़ी लड़के की मां शांताबाई (50) बीच में आ गई। इससे पूरा पेट्रोल उस पर आ गिरा और माचिस की तीली फेंकने से वह झुलस गई है।
मां कह रही है कि मुझे तो कुछ पता ही नहीं था। यह कब दूसरी पत्नी को ले गया, वो तो जेल गया तो तब पता चला। 3 तारीख को छूटकर आया था। घर पर ही था, तभी कुछ लोगों ने हमला कर दिया। तब पेट्रोल मेरे पर आ गया और मैं जल गई हूं। महिला अभी भी अस्पताल में भर्ती है।

आग से झुलसी सुनील की मां
पूरे केस की ये है टाइम लाइन
- जून 2022 घर से भागे, लड़की तब 17 साल 10 महीने की थी।
- अगस्त 2022 5 अगस्त को लड़की 18 साल की हो गई।
- अगस्त 2022 13 अगस्त को दोनों रचा ली
- सितंबर 2022 दोनों को पुलिस ने पकड़ा। आरोप था कि नाबालिग को भगाया।
- सितंबर 2022 लड़की को परिवार ले गया, लड़का जेल चला गया।
- नवंबर 2022 3 नवंबर को लड़का छूटकर अपने घर लौट आया
- नवंबर 2022 6 नवंबर को लड़के के घर में घुसकर हमला, पेट्रोल से मां झुलसी
पहली पत्नी बोली- अब आई तो बहन मानकर साथ ही रख लूंगी
दैनिक भास्कर ने इस बारे में लड़के की पहली पत्नी से भी बात की। जिसके सात, पांच और डेढ़ साल के तीन बच्चे हैं। उसका कहना है कि जब वह कम उम्र में भागी तो पति ने बताया था कि मेरे साथ क्या मजबूरी है। शादी भी कर ली तो मैंने यही कहा कि अब सब हो गया है तो क्या कर सकती हूं। बहन मानकर साथ रखती। अब बालिग उम्र में शादी की है, अब आती है तो भी यही करूंगी। इसके सिवाय कोई रास्ता नहीं है।
15 नवंबर होंगे दोनों के बयान
आरोपी सुनील का कहना है कि लड़की उसकी मर्जी से ही उसके साथ थी। बस यही गलती थी कि वह जब साथ आई तब 18 साल की नहीं थी। इसीलिए जेल गया। शादी 18 साल की होने पर ही की, इसके कागज भी हैं। 15 नवंबर हम दोनों के कोर्ट में बयान होंगे। लड़कीवालों को डर है कि यदि उसने मेरे पक्ष में बयान दिया तो दिक्कत हो जाती। इसलिए हमला करवाया गया है। पेट्रोल में आग भभकने से घर का सामान जला, मां का पेट पूरी तरह झुलसा है। वह अस्पताल में है।
पुलिस ने यह कहा
धार जिले की सिंघाना चौकी के प्रभारी गुलाबसिंह भयडिया ने बताया रविवार को कावठी में एक परिवार पर हमला किया गया। घर में आगजनी करने के मामले में आरोपी (लड़की के पिता) की गिरफ्तारी हुई है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही हैं। पुलिस ने पिता निवासी बड़वानी, भाई और अन्य पर मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं बड़वानी थाना एसआई कविता कनेश ने बताया कि जून में नवलपुरा निवासी फरियादी ने अपनी नाबालिग लड़की के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिस पर 363 के तहत अपराध दर्ज किया गया। इस पर विवेचना के दौरान लड़की को दस्तयाब किया गया। वहीं मामला अभी कोर्ट में है। वहीं फरियादी के लड़की पर हमला करने के मामले में सिंघाना पुलिस दबिश के लिए बड़वानी आई है और कार्रवाई कर रही है।
Source link