नगर निगम कर्मचारी का तानाशाही रवैया: शिविर को बंद कराकर तोड़ी थी कुर्सियां, कलेक्टर के निर्देश के बाद कर्मचारी पर FIR दर्ज

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • The Chairs Were Broken After Closing The Camp, After The Instructions Of The Collector, An FIR Was Registered Against The Employee

जबलपुर34 मिनट पहले

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अंतर्गत नगर निगम के सिंधु भवन व टाउन हॉल में आयोजित शिविर में नगर निगम के हड़ताली कर्मचारियों ने जबरदस्ती शिविर बंद कराया था। साथ ही शिविर में तोड़फोड़ भी की थी। जिससे बाद कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देश पर ओमती थाना में हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ शासकीय कार्य मे बाधा डालने सहित गालीगलौच व तोड़फोड़ की धाराओं के तहत ओमती थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी शिविरों का निरीक्षण करने सिंधु भवन व विक्टोरिया के पास टाउन हॉल पहुंचे थे। जहां शिविर बंद व अस्त व्यस्त मिलने पर उन्होंने संबंधित शिविर प्रभारी से इसकी जानकारी ली। तो उन्होंने बताया कि नगर निगम के हड़ताली कर्मचारियों ने जबरदस्ती शिविर बंद कराया। शिविर में तोड़फोड़ करने के साथ गालीगलौज भी की। जिसके बाद कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा ने तुरंत ही एसडीएम, पुलिस व संबंधित अधिकारियों को बुलाकर शासकीय कार्य मे बाधा डालने वाले हड़ताली कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये थे।

हड़ताल के बाद FIR से नाराज कर्मचारी संघ ने महापौर निगम अध्यक्ष से चर्चा की। चर्चा करने के बाद हड़ताल के खिलाफ षड्यंत्र करने वालों की जांच कर कार्यवाही करने की कर्मचारी संघ ने मांग भी की है। जबकि जांच हुए बगैर कर्मचारी नेताओं पर एफआईआर कराने के निर्देश पर कर्मचारी संघ ने नाराजगी भी जताई। वहीं आज भी काम बंद हड़ताल करने का ऐलान किया।

खबरें और भी हैं…
[ad_2]
Source link

Related Articles

Back to top button