रैपिडो कंपनी के चालक ने नर्स से किया रेप: भोपाल में मदद के बहाने रूम पर ले जाकर किया दुष्कर्म, फिर शादी से मुकरा

[ad_1]
भोपाल5 घंटे पहले
भोपाल में प्राइवेट अस्पताल की नर्स के साथ रेप का मामला सामने आया है। ऑनलाइन वाहन उपलब्ध कराने वाली कंपनी रैपिडो बाइक के चालक ने शादी का झांसा देकर सवा साल तक शोषण किया। बुकिंग के दौरान युवती की दोस्ती आरोपी से हुई थी। हाल ही में उसे पता चला कि वह दूसरी लड़की से शादी करने वाला है। इस पर उसने शादी के लिए दबाव बनाया। आरोपी ने मना कर दिया। यही नहीं, जान से मारने की धमकी देकर चुप कराने का प्रयास किया। इसके बाद युवती ने थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने आरोपी से दोस्ती से लेकर शोषण की पूरी कहानी पुलिस को बताई…
कोरोना काल में दोस्ती, फिर शोषण
‘मेरी उम्र 27 साल है। मूलत: बैतूल के मुलताई की रहने वाली हूं। भोपाल में नर्स हूं। अशोका गार्डन के पास किराए से छोटी बहन के साथ रहती हूं। वर्ष 2021 में कोविड के दौरान सुखसागर विश्वकर्मा से मुलाकात हुई थी। कोविड के समय पीपुल्स अस्पताल जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। उस समय सुखसागर ने रैपिडो कंपनी में बाइक अटैच कर रखी थी। इसी दौरान उससे दोस्ती हाे गई। दोनों ने मोबाइल नंबर भी एक्सचेंज कर लिए। उसके बाद कई बार वह मुझे पीपुल्स अस्पताल छोड़कर जाता था। सुखसागर ने एक दिन प्रपोज कर दिया। कहा- मैं तुम्हें पसंद करता हूं। शादी करना चाहता हूं। सुखसागर भी शंकर गार्डन में किराए से रहता था। 10 जुलाई के आसपास मेरी तबीयत खराब हो गई। इस पर सुखसागर मुझे अपने मकान पर ले गया। कहा- तुम मेरे घर आराम कर लेना। मैं उसके घर चली गई। यहां उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया, जबकि मेरी तबीयत खराब थी। उसने शादी का वादा कर रेप किया। इसके बाद नेहरू स्कूल के पास सुखसागर के दोस्त शुभम के किराए के मकान में मनसा होटल में संबंध बनाए। आखिरी बार 17-18 सितंबर मनसा होटल में संबंध बनाए थे। ऐसा करीब सवा साल तक चलता रहा। जब मैंने शादी के लिए बोला, तो कहा कि मैं किसी दूसरी युवती को पसंद करता हूं, उससे शादी करूंगा। मैंने उसे कहा- मेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। यह सुनते ही उसने धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा।’
(- पीड़िता ने जैसा पुलिस को बताया)
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पुलिस ने सुखसागर को गिरफ्तार कर लिया है। वह अनूपपुर से नौकरी करने भोपाल आया था। अशोका गार्डन इलाके में किराए का रूम लेकर रह रहा था। इस बीच उसकी दोस्ती नर्स से हो गई। वह लड़की को बताता था कि रैपिडो कंपनी में वह प्राइवेट जॉब करता है। लड़की झांसे में आ गई। इसके बाद वह उसे कमरे पर बुलाने लगा। मकान मालिक को बताता था कि वह जल्द ही नर्स से शादी करने वाला है।
Source link